क्या आपको सभी कच्चे खाद्य पदार्थों को धोना चाहिए?
Published April 14, 2020
Reviewed March 2020

Irina Drazowa-Fischer/iStock/Thinkstock
क्या आपको सभी कच्चे खाद्य पदार्थोँ को धोना चाहिए?
क्या आपको कच्चा चिकन धोना चाहिए?
अवाकाडो के बारे में क्या?
खाद्य विषाक्तता के जोखिम को कम करने के लिए खाद्य पदार्थों को धोना प्राथमिक तरीकों में से एक है। हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को फैलने से रोकने के लिए कच्चे खाद्य पदार्थों को पकाने के लिये रसोईघर के काउंटर पर ले जाने के पहले ठीक से धोना जरूरी है। हालांकि जब खाने की बात आती है तो धुलाई के नियम उतने स्पष्ट नहीं होते। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिन्हें हमेशा धोया जाना चाहिए, और अन्य जिन्हें न धोना ही बेहतर है।
हमेशा धोयें
- फल और सब्ज़ियाँ जिनको छिलके सहित खाया जाता है: सभी प्रकार के फल और सब्ज़ियों को, चाहे वह कार्बनिक हो या उन्हें पारंपरिक रूप से उगाया गया हो , को ठंडे नल के पानी से उपयोग के तुरंत पहले धोना चाहिए फिर चाहे उन्हें कच्चा खाया जा रहा हैं या पकाने की तैयारी। साबुन के इस्तेमाल से बचें क्योंकि कच्चे खाद्य पदार्थों की छिद्रयुक्त परत साबुन में पाए गये तत्वों को अवशोषित कर सकती है। कच्चे फल और सब्ज़ियों की सतह पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को और भी कम करने के लिए उन्हें साफ कपड़े या कागज के तौलिया से सुखायें। किराने की दूकान में फल और सब्ज़ियों पर पानी के छिड़काव से हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट नहीं होते।
- फल और सब्ज़ियाँ जिनको छिलके रहित खाया जाता है: केले, अवोकेडो, नीबू, अनन्नास, शीतकालीन स्क्वैश - इन सबमें क्या समानता है? आपका अनुमान सही है, अखाद्य छिलके इन सभी अखाद्य छिलके वाले फल और सब्ज़ियों को भी अच्छे से धोएं क्योंकिकाटते और छीलते समय गंदगी और बैक्टीरिया फल और सब्ज़ियों के भीतर स्थानांतरित हो सकते हैं
- डिब्बाबंद भोजन एवं जार के ढक्कन:डिब्बे और जार खोलने से पहले उनके ढक्कनों को धो लें ताकि हानिकारक कण भोजन में न जा सकें। सभी डिब्बाबंद भोज्य पदार्थ जैसे कि पेय पदार्थ और सूप आदि को खोलने से पहले उनके डिब्बों को धोना न भूलें।
कभी ना धोयें
- कच्चा चिकन (और अन्य कच्चे मांसाहारी पदार्थ ): कई लोगों के सोचने के बावजूद भी ये सच है की कच्चा चिकन धोने से साफ़ नहीं होता। वास्तव में, कच्चे चिकन को धोने से रसोई घर के चारों ओर साल्मोनेला या कैम्पिलोबैक्टर जैसे अधिक हानिकारक बैक्टीरिया के फैलने की सम्भावना और भी अधिक हो जाती है , जो संभवतः आपको बीमार भी कर सकते हैं। उन रोगजनक बैक्टीरिया को मारने का एकमात्र तरीका है कि चिकन और अन्य मांस को उनके उचित आंतरिक तापमान पर पकाया जाये।
- मछली: कच्ची मछली को धोने से बचें क्योंकि इससे मछली साफ नहीं होती और बजाय इसके यह अन्य खाद्य पदार्थों, बर्तनों और सतहों के लिए पार संदूषण(क्रॉस कंटैमिनेशन ) की संभावना को और भी बढ़ा देता है।
- अंडे: खरीदने के बाद अंडे को धोने से बचें क्योंकि यह अंडे की उस परत को हटा सकता है जो प्रसंस्करण के दौरानबैक्टीरिया से अंडे की रक्षा हेतु लगाई गयी थी।
This article was translated by Sangeeta Shrivastava PhD, RDN.
इस लेख की अनुवादिता: संगीता श्रीवास्तवा, पी एच डी, आर डी एन