तनाव और समाज से अलगाव की परिस्थिति का सामना कैसे करें
Published April 1, 2020
Reviewed March 2020

DGLimages/ iStock /Getty Images Plus
वसंत ऋतू आमतैर पर शीतकालीन गतिविधिओं को विराम देने का समय होता है। इस वर्ष, हम में से कई लोगों दूसरों के साथ अपने संपर्क को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। ये हम सार्वजनिक स्थानों पर न जाकर कर सकते हैं। ये सामाजिक दूरी आप और आपके परिजनों को एक नयी भावना का अनुभव करा सकती है।
इन तत्कालीन परिस्थितियों से उत्पन्न तनाव को हम सभी अलग तरीके से सँभालते हैं। यहाँ ये जानने की आवश्यकता है कि हम अपनी और अपने परिजनों की मदद के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। यदि अधिक सहायता की आवश्यकता है तो आपके समुदाय के लिए विशिष्ट संसाधन भी उपलब्ध हैं।
तनाव को नियंत्रित करने के लिए कभी कभी जीवनशैली में बदलाव के आवश्यकता होती है। अपनी सहायता के लिए गये प्रयासों में पौष्टिक आहार, पर्याप्त पानी और निद्रा का बहुमूल्य स्थान है। अगर आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहने में सक्षम हैं तो ये आवश्यक रूप से तनाव को नियंत्रित करने और चिंता के लक्षणों को कम करने में सहायक है।
मन को प्रसन्न करने वाली क्रियाएं जैसे कि पढ़ना आदि भी चिंता में बिताये समय को काम करने और आपको स्फूर्तिमय बनाने में सहायक है। ये समय अपने लिए नया शौक शुरू करने या फिर पुराने शौक (जिसको आप भूल से गए थे या समय नहीं था) को जीवंत करने का अनुकूल समय है। घर पर रहते हुए अपने समय का अधिकतम सदुपयोग करने के कई तरीके हैं।
अपने मित्रों और परिजनों से संपर्क में रहकर हम अकेलेपन की भावना को कम कर सकते हैं। आज के दौर में इस प्रकार के कई प्रौद्योगिकी साधन हैं जो संपर्क बनाये रखने में उपयोगी हैं। आपकी चिंता और तनाव को कम करने के लिये कई ऑनलाइन संसाधन भी आजकल उपलब्ध हैं जो विश्वसनीय संस्थाओं जैसे सेण्टर ऑफ़ डिजीज कण्ट्रोल एंड प्रिवेंशन (Center of Disease Control and Prevention) पर उपलब्ध हैं। यदि आप और आपके अपने दैनिक कार्यों में कठिनाई मह्सूस करते हैं तो अतिशीध्र स्वास्थ्य सहायकों से संपर्क करें।
This article was translated by Sangeeta Shrivastava PhD, RDN.
इस लेख की अनुवादिता: संगीता श्रीवास्तवा, पी एच डी, आर डी एन